Kareena Kapoor Khan के शो डांस इंडिया डांस के सेट से लीक हुआ एक Shocking वीडियो, बार-बार देख रहे हैं फैंस

 नई दिल्ली
                                                             
बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडस्ट्री की सबसे हॉट मदर करीना कपूर खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में लंदन में व्यस्त हैं। ऐसे में वे भारत डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए आती रहती हैं। आपको बता दें कि डांस इंडिया डांस की जज करीना कपूर खान हैं। जो इस बार परफॉर्मेंस को जज कर रही हैं। 

हाल ही में करीना कपूर लंदन से मुंबई आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए आईं थी। एक दिन के लिए मुंबई आईं करीना कपूर खान के शो का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो लोग डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। डांस इंडिया डांस के एक दूसरे जज और प्रोफेशन से कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें करीना कपूर और तीसरे जज रैपर रफ्तार काफी खुश नजर आ रहे हैं और परफॉर्मेंस को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। बाकी के कंटेस्टेंट भी परफॉर्मेंस को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा
आपको बता दें कि करीना कपूर खान वापस लंदन जा चुकी हैं। इन्हें देर रात कल मुंबई एयरपोर्ट पर दोबारा स्पॉट किया गया। वे अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग करने के बाद ही भारत वापस आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *