G 20 में भारत दे रहा वसुधैव कुटुम्बकम का सन्देश

G 20 में भारत दे रहा वसुधैव कुटुम्बकम का सन्देश

भारत की सांस्कृतिक
विविधता ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का सन्देश देती है. अर्थात सारी वसुधा एक विश्व परिवार है।
यह वाक्य विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक तथा युवा भारत की संसद के प्रवेश कक्ष में भी अंकित है। भारतीय संविधान में निहित वसुधैव कुटुम्बकम् के विचार को सारे संसार में फैलाना है।
वसुधैव कुटुंबकम् भारतीय जीवन दर्शन का सार वाक्य है। हर भारतीय इस पर गर्व करता है। विश्व बंधुत्व की भावना को प्रगाढ़ करने वाले इस सूत्र वाक्य के मूल तथा भारतीय दर्शन की गहराई को दुनिया ने समझ लिया है और इसे बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
वसुधैव कुटुंबकम का भाव हम सभी को इस तथ्य की याद दिलाता है कि एक बेहतर दुनिया के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *