BJP प्रदेश अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कांग्रेसियों पर आरोप

जबलपुर
कांग्रेस की सत्ता पर आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, इसे इत्तेफाक कहा जाए या फिर कोई बड़ी साजिश| लेकिन भाजपा ने साफ़ तौर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं| मंदसौर और बड़वानी में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब जबलपुर में भी भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है| जिसका आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है| 

जानकारी के अनुसार अब्दुल हमीद वार्ड के मंडल महामंत्री मगन सिद्दीकी पर प्राणघातक हमला हुआ है | आरोप कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चुनावी रंजिश को लेकर लग रहा है | भारतीय जनता पार्टी आज अपने कार्यकर्ताओं को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है जबलपुर में भी अब्दुल हमीद वार्ड के मंडल महामंत्री मगन सिद्धकी पर प्राणघातक हमला होने का मामला सामने आया है | घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब मंडल महामंत्री अपनी बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे तभी चार से पांच लोग बेसबॉल और तलवार से लैस होकर उनके पास पहुंचे और मगन सिद्दीकी पर हमला कर दिया| 

अहमद सिद्दीकी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है तो वही हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं | भाजपा कार्यकर्ता मैगी का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता और जाने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है | अपने साथ हुए हमले को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री ने हनुमान थाने में कांग्रेस कार्यकर्ता अमित खान जानी खान सहित उनके साथियों पर प्राणघातक हमला करने की शिकायत की है | घायल भाजपा कार्यकर्ता का एक निजी अस्पताल में जहां इलाज किया जा रहा है वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| 

प्रदेश में कानून व्यस्वस्था की बिगड़ती स्तिथि के विरोध में भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा आज प्रदर्शन किया जाएगा| भाजपा के सभी 14 मंडलो से एक साथ मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकाला जाएगा जो दोपहर 2 बजे रानीताल चौक पहुँचेगा जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया जायेगा। जबलपुर के साथ ही प्रदेश भर में आज भाजपा सरकार का पुतला जला कर विरोध जतायेगी|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *