शाओमी का ‘सबसे सस्ता’ फोन Redmi Go आज होगा लॉन्च, हो सकते हैं ये फीचर

नई दिल्ली
स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज भारत में अपना नया मोबाइल Redmi Go लॉन्च करेगी। Android Go एडिशन पर चलने वाला यह शाओमी का पहला स्मार्टफोन होगा। Redmi Go शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। शाओमी इस स्मार्टफोन को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी। Redmi Go स्मार्टफोन में 5 इंच का HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 SoC प्रोसेसर, 1GB की रैम और 8GB का स्टोरेज हो सकता है।

Redmi Go स्मार्टफोन Android Oreo (Go Edition) पर चलेगा और इसमें हिंदी को सपॉर्ट करने वाला Google Assistant हो सकता है। कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट और Flipkart के जरिए इस फोन के लाइव लॉन्च को देखा जा सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत
शाओमी के Redmi Go स्मार्टफोन को फिलीपींस में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। फिलीपींस में इस स्मार्टफोन की कीमत 3,990 PHP (करीब 5,200 रुपये) है। ऐसे में भारत जैसे प्रतिस्पर्धी मार्केट में Redmi Go को 5,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Go फोन, Redmi 6A से भी सस्ता हो सकता है। भारत में Redmi 6A की कीमत फिलहाल 5,999 रुपये है।

कुछ ऐसे हो सकते हैं Redmi Go के फीचर
Redmi Go फोन में 5 इंच का HD डिस्प्ले हो सकता है। इसका रेजॉलूशन 720×128 पिक्सल हो सकता है। फोन में 1GB की रैम होगी। यह स्मार्टफोन 16GB, 32GB के स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस फोन के स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन 4G LTE के साथ ड्यूल SIM को सपॉर्ट करेगा। साथ ही इस फोन में ब्लूटूथ 4.1, Wi-Fi डायरेक्ट, माइ्क्रो-USB पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *