राशिफल 9 अप्रैल

मेष:

धन प्राप्ति का योग एवं धन निवेश से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:

उच्चाधिकारी का सहयोग, उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
मिथुन:

अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाऐं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें।

कर्क:

विशेष लाभ, कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ है। आज आपका मन चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात।
सिंह:

पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे।
कन्या:

भाग्य आज आपका साथ देगा, अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन रहेगा।
तुला:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं।
वृश्चिक:

प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें।
धनु:

अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन, शत्रु बलहीन रहेंगें। आय-संपत्ति के लिए शुभ है।
मकर:

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च।
कुंभ:

नकारात्मक परिस्थितियों से बचने के लिए किसी से भी वाद-विवाद न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।
मीन:

पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *