भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात यूनिवर्सिटी के कुलपति

अहमदाबाद 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को प्रफेसर बी ए प्रजापति को हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात यूनिवर्सिटी (एचएनजीयू) के वाइस चांसलर पद से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर हटा दिया। जांच में पाया गया कि प्रफेसर प्रजापति भ्रष्टाचार में संलिप्त थे और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। 

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रजापति को पाटण स्थित विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पद से हटाने का मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय राज्य लोकायुक्त की ओर से की गई जांच में यह बात सामने आने के बाद किया गया कि उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और गंभीर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार में लिप्त हुए। 

जांच में कहा गया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर रूपाणी ने प्रजापति को बुधवार को पद से हटा दिया। प्रजापति को दिसंबर 2016 में राज्य सरकार संचालित विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था। उससे पहले वह वीर नर्मदा दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे थे। एचएनजीयू के क्षेत्राधिकार में चार जिले मेहसाणा, पाटण, बनासकांठा और साबरकांठा आते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *