दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहाना

 
नई दिल्ली 

गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को आज मौसम ने बड़ी राहत दी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 16-17 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और भी कमी आएगी। इस दौरान हवाओं की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।  

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 23.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। 13-14 अप्रैल तक दिल्ली में हीट वेव रहेगी। तापमान 40 से 41 डिग्री रह सकता है। गुरुवार को पालम में तापमान 40.6 डिग्री, रिज में 39.6 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 39.4 डिग्री दर्ज हुआ। 

स्काईमेट के अनुसार, 16 अप्रैल के दौरान हिमालय में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इससे वेस्ट राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। यह सिस्टम दिल्ली को प्रभावित करेगा। आंधी आई तो विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *