जियोफोन 2 खरीदने का शानदार मौका, आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

अगर आप अभी तक रिलायंस जियो का Jio Phone 2 नहीं ले पाए हैं तो आज आपके लिए शानदार मौका है। Reliance Jio अपने फीचर फोन Jio Phone 2 को आज (17 जनवरी 2019) एक बार फिर से फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराने वाला है। जियोफोन 2 की यह फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लैश सेल के दौरान इस फोन को jio.com की ऑफिशल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। सेल में जियोफोन 2 को 2,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है इसका डिज़ाइन, जिसमें QWERTY कीपैड होने के चलते यह पुराने ब्लैकबेरी फोन की याद दिलाता है। यह एक फीचर 'स्मार्ट'फोन है। आइए जानते हैं कि रिलायंस जियो अपने जियोफोन 2 में और क्या फीचर्स उपलब्ध करा रहा है।

128GB तक बढ़ा सकते हैं Jio Phone 2 की मेमरी
यह एक स्मार्ट फीचर फोन है। इसमें क्वर्टी कीबोर्ड दिया गया है। फोन में 512MB रैम और 4GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। जियोफोन 2 KaiOS पर काम करता है और फोन को पावर देने के लिए इसमें 2,000 mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 15 दिन का है। फोन में 2.4 इंच का QVGA TFT डिस्प्ले है।

वॉइस कमांड्स के लिए एक अलग बटन
Jio Phone 2 में वॉइस कमांड्स के लिए एक अलग बटन दिया गया है, जिससे गूगल असिस्टेंट तुरंत ऐक्टिवेट हो जाता है। गूगल असिस्टेंट के जरिए यूजर्स केवल वॉइस कमांड देकर ही अपने फोन से म्यूजिक प्ले करने के साथ ही मौसम का हाल, लेटेस्ट न्यूज के अलावा और भी बहुत सी जानकारी पा सकते हैं। जियोफोन 2 में यह सुविधा और हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। फोन में 4G वीओएलटीई, ब्लूटूथ, GPS, एनएफसी और FM रेडियो जैसे फीचर्स भी हैं। पिछले जियो फोन से तुलना की जाए तो दोनों के डिजाइन में काफी फर्क है। फोन में 4 नेविगेशन बटन मिलते हैं जो ब्लैकबेरी के फोन्स की याद दिलाते हैं। नए फोन का डिस्प्ले भी पहले से बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *