छत्तीसगढ़ में अंत्योदय के सपने हो रहे साकार – वन मंत्री अकबर

रायपुर
 वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के दलदली, तरेगांव जंगल, बैजलपुर और कवर्धा शहर में आयोजित नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण शिविर में शामिल हुए और 19 गांव के 6 हजार से अधिक हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार प्रदेश के गांव-गरीब, किसानों और युवाओं की आर्थिक समृद्धि और प्रदेश की प्रगति के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर ही है। सरकार की नई नीति से प्रदेश में अंत्योदय के सपने अब साकार हो रहे है। वन मंत्री  अकबर ने भ्रमण के दौरान ग्राम तरे गांव में कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केन्द्र का लोकार्पण भी किया।
 
 उन्होंने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब राज्य के 65 लाख परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से रियायती दर पर राशन देने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले प्रदेश के सिर्फ 57 लाख परिवारों को ही लाभ मिलता था। सात लाख नए परिवारों जो इस योजना से वंचित थे, उन परिवारों को भी इस योजना से जुड़ेंगे। वन मंत्री  अकबर ने आज ग्राम दलदली में आयोजित शिविर में केसमर्दा, चेन्द्रादादर, दलदली, पीपरखुंटा, भुरसीपकरी के एक हजार 662 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। तरेगांव जंगल के नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण शिविर में आमानारा, कुकरापानी, छुही, तरेगांव जंगल, दुर्जनपुर, बांटीपथरा, और लरब्बकी के 2 हजार 671 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने बैजलपुर कलस्टर में बोदा तीन, बोरिया, मगरवाड़ा, मुडघुसरी, लब्दा, सिंघारी के 2 हजार 240 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *