कोरोना महामारी: बिहार में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी डॉक्टरों की भी ली जाएगी सेवा

पटना                                                                                                            
बिहार में कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने आयुष चिकित्सा से जुड़े सभी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी डॉक्टरों को भी तैनात करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी 38 जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि आयुष के डॉक्टरों और पारा मेडिकल्स की भी सेवा कोरोना को लेकर ली जाए। 

राज्य के सभी जिलों में स्थित देशी चिकित्सा निदेशालय के तहत संचालित संयुक्त औषधालयों में आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी डॉक्टर तैनात हैं। इन डॉक्टरों में मेन स्ट्रीम के डॉक्टर और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत नियुक्त डॉक्टर शामिल हैं। 

प्रधान सचिव ने इन दोनों योजनाओं के तहत नियुक्त डॉक्टरों की सेवा कोरोना को लेकर किये जा रहे कार्यों में लेने को कहा है। इन दोनों योजनाओं में 3021 डॉक्टर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *