BJP अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत

भोपाल
भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की नई सांसद प्रज्ञा ठाकुर का सम्मान करेगा। मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलीम के अनुसार आज शाम को एक प्रतिनिधि मंडल सुश्री प्रज्ञा के निवास पर जाकर उनका स्वागत करेगा। गौर तलब है कि चुनाव से पूर्व मोर्चा की टीम ने घर घर दस्तक कार्यक्रम शुरू कर पूरी लोकसभा सीट का राउंड लगाया था। सांसद से मिलने वालों में अब्दुल नईम,  एमएमजाफरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पूरी विधानसभा सीटों में मोर्चा की एक्टिविटी की भी सांसद को जानकारी दी जाएगी। 

पुराने शहर में आज शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रज्ञा ठाकुर की जीत के उपलक्ष्य में किया गया है। इसके चलते भाजपा बस स्टेंड मंडल द्वारा शाम को मिठाई बांटी जाएगी और रात में आतिशबाजी की जाएगी। मंडल से जुड़े प्रवीण गुप्ता के अनुसार कल प्रज्ञा ठाकुर की जीत की लीड के साथ ही पंचवटी होटल के पास नि:शुल्क चाय का बटना शुरू हो गया था। आतिशबाजी का कार्यक्रम मंगलवारे में भी किया गया है। यहां पर पार्षद संजीव गुप्ता के नेतृत्व में रैली भी निकाली जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *