भोपाल लोकसभा सीट जीतने के बाद BJP ऑफिस में साध्वी प्रज्ञा का जोरदार स्वागत 

भोपाल 
भोपाल लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा दफ्तर पहुंची, जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। यहां पर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भोपाल के लिए जो आदेश मिलेगा वह पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी। 

साध्वी प्रज्ञा आज सुबह भाजपा दफ्तर पहुंची, यहां पर उन्होंने पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान उनका स्वागत संगठन महामंत्री सुहास भगत और बिजेश लूणावत ने कियाा। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने प्रज्ञा बनकर काम किया, इसका पार्टी को सुपरिणाम मिला। पार्टी के हर कार्यकर्ता से सीखना है। उन्होंने कहा कि भोपाल के लिए जो यहां की जनता से आदेश मिलेगा वह करुंगी। 

भाजपा के सभी कार्यकर्ता मिलकर एक साथ काम करेंगे। सबकी एकता मुझे संबल देती है। सभी मेरे भाई-बहन है, लेकिन एक संयासी के रूप में आप मेरी सन्तान हैं। देश के साथ भोपा भी अब आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह के नेतृत्व में पांच सालों में जो काम किया उसका परिणाम इस जीत में भाजपा को मिला है। देश भर में भाजपा की अभूतपूर्व जीत से यह भी साफ हो गया कि मोदी के  विजन में आम आदमी की भूमिका होती है। 

अपनी जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंची प्रज्ञा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी यहां पर आना था, लेकिन उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे यहां पर नहीं आ सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *