70 दिन में ही हमने अपनी नीति व नीयत का दिया परिचय : कमलनाथ 

सागर
बुधवार केो पीटीसी ग्राउंड में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सागर आएं मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने 70 दिन में ही वो कर दिया जो भाजपा की सरकार पिछले पांच साल में नहीं कर पाई। उन्होने कहा कि हमारी सरकार में नौजवानों, बेरोजगारों, माता-बहिनों, वृद्धों सभी के लिए योजना है जिनको क्रमश: अमलीजामा पहनाया जाएंगा। सीएम कमलनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम आगामी समय में ऐसा मप्र बनाएंगे जहॉ बेरोजगारी पर नियंत्रण रहे। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार सभी जगह देखने को मिला है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज के समय में प्रदेश में 70 प्रतिशत लोग कृषि से जुड गए है। क्योकि अब किसानों का कर्जा माफ होने लगा है। आगामी दो दिन में हम प्रदेश के 25 लाख किसानों का कर्जा माफ करेंगे। तथा निकट समय में लगभग 50 हजार किसानों का और कर्जा माफ किया जाएंगा। 

प्रदेश के वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने किसानों और बेरोजगारों के हित में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ और बेरोजगारों के हित में निर्णय लिया। उन्होंने कहा सागर को सुन्दर बनायेंगे। यहां की झील को सुन्दर बनाने का कार्य किया जायेगा। आज छिंदवाड़ा माडल का नाम लिया जाता है, पूरा प्रदेष छिंदवाड़ा मॉडल होगा। प्रभारी मंत्री श्री राठौर ने कहा झील के चारों ओर 126 करोड़ की राषि से 5 स्मार्ट सड़क निर्माण का काम अतिषीघ्र किया जाएगा। इसमें तिली तिगड्डे से तीन मढ़िया, तिली तिगड्डे से सिविल लाईन, तीन मढ़िया से सिविल लाईन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से ज्योति भवन एवं कटरा मस्जिद शामिल है। प्रभारी मंत्री ने कहा पर्यटन की दृष्टि से भी सागर का विकास किया जायेगा। 

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सम्बोधित करते हुये कहा आज किसानों के चेहरे पर खुषी है, जो किसान कर्ज से दब गया था, वह अब कर्ज मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन शहरी विकास मंत्री एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने सागर के विकास में भरपूर योगदान दिया। हम सबको कदम से कदम मिलाकर चलना है, और सागर का विकास सुनिष्चित करना है। 

कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय मंत्री हर्ष यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा बुन्देलखण्ड का विकास कर देष में नया आयाम स्थापित करेंगे। बुन्देलखण्ड के विकास के लिये प्रदेष के मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां आए है। आप सबने ऐसी सरकार को मौका दिया जो अपने वचनपत्र के अनुरूप कार्य कर रही है। 

मंच पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कुटीर एवं ग्रामीण मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री प्रेमनारायण मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस नरेश जैन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, कमलेश साहू गढाकोटा, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, हीरासिंह राजपूत, वीरेन्द्र गौर, नेवी जैन, इन्द्रभूषण तिवारी, मनी गुरोन, संदीप गौतम, कृष्णमुरारी बंटू चौबे, अरविन्द राजपूत, अनिल पीपरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर जिले में 9.90 करोड़ की लागत की  33 गौशालाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने यहां पर 763 करोड़ से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र 12 कृषकों को प्रतीक स्वरूप प्रदाय किए। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तहत 5 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण, 5 हितग्राहियों को आॅटो-रिक्षा, अमृत योजना के अंतर्गत सूत्र सेवा के तहत 18 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों का परिचालन सागर से अन्य शहरों की ओर किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा कार्यक्रम में 763.49 करोड़ की राशि के 53 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इसमें जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 584.67 करोड़ की लागत से हनौता सिंचाई परियोजना, लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-01 अंतर्गत 81.27 करोड की लागत इसकी लंबाई 48.88 किलोमीटर की गौरझामर-केसली-टड़ा-सियरमउ मार्ग पुर्ननिर्माण का लोकार्पण,  म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.क.लि.मि. सागर वृत्त के अंतर्गत 132 केव्ही उप केन्द्र रहली लागत 46.02 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र गनेष वार्ड लागत 1.70 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र धामोनी लागत 3.17 करोड, 33/11 केव्ही उप केन्द्र नौगांव लागत 2.30 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र लोंगर लागत 2.22 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र किषोर न्यायालय लागत 2.06 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र मकरोनिया लागत 1.56 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र आरटीओ के पास तिली लागत 1.86 करोड़, 33/11 केव्ही उप केन्द्र पनारी लागत 1.87 करोड़ का लोकार्पण, म.प्र. राज्य पषुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अंतर्गत पषु प्रजनन क्षेत्र रतौना में गोकुल ग्राम स्थापना लागत 10 करोड़ का भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 9.90 करोड़ की लागत से कुल 33 गौशाला निर्माण का भूमिपूजन, इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीआईयू-2 अंतर्गत एमडीआर से सरार्खुर्द मार्ग सुनार नदी पर पुल निर्माण लागत 5.31 करोड़, टीह्ण02 केसली से जमुनिया चिखली मार्ग सुनार नदी पर पुल निर्माण लागत 2.39 करोड़, महका से पिपरिया मार्ग सुनार नदी पर पुल निर्माण लागत 3.95 करोड़ का भूमिपूजन, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला वैक्सीन स्टोर, जिला चिकित्सालय, परिसर लागत 0.43 करोड़, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सिरोंजा लागत 0.24 करोड़ का लोकार्पण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-01 अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण सोठिया लागत 1.09 करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-02 अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजना भानपुर लागत 0.80 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजना मरामाधो 0.86 करोड़ की लागत का भूमिपूजन किया गया।   

मुख्यमंत्री कमलनाथ के सागर आगमन पर जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन की ओर से की जा रही तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर चर्चा में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गौर भी शामिल रहे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *