11 साल से छोडा अन्न, सिर्फ ये पीकर जिंदा है ये महिला
अक्सर आपने सुना और देखा होगा कि कई इंसान पत्थर, कांच, कूड़ा कचरा खाकर जिंदा रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
बैकुंठपुर में बदरियां गांव की रहने वाली एक महिला पिछले 33 सालों से सिर्फ चाय पीकर जिंदा हैं। यह महिला चाय पीकर सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ है। इस महिला की अनोखी शारीरिक विशेषता को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।
जी हां, पल्ली देवी नाम की यह महिला सिर्फ चाय पीकर जिंदा है। यह एक कुदरत का करिश्मा ही है कि इस महिला ने 11 साल की उम्र में खाने को त्याग दिया था।
महिला के परिवार वालों का कहना है कि पिछले 11 साल से उसने अन्न और पानी को हाथ तक नहीं लगाया। कोरिया जिले से 15 किलोमीटर दूर बरदिया गांव में यह महिला अपने पिता के साथ रहती है। पूरे गांव में पल्ली देवी चाय वाली चाची के नाम से मशहूर हैं।
परिवार वालों का कहना है कि पल्ली देवी सुबह जल्दी उठकर स्नान कर दिन भर शिव की भक्ति में लीन रहती हैं। पल्ली देवी घर का सारा काम भी करती हैं वह अपने पिता के लिए खाना भी बनाती हैं आपको बता दें यह महिला सिर्फ अदरक, नींबू, शक्कर और पानी वाली ही चाय पीती है।