सूबे में चित्रकूट सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

  कानपुर।
 
नौतपा के पहले ही दिन बुंदेलखंड भीषण गर्मी से झुलस गया। चित्रकूट में आसमान से आग बरसी। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। बांदा भी खूब तपा और यहां पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया।

तपिश बरसाती धूप के साथ दिनभर लू का अहसास हुआ। इसके साथ ही महोबा, हमीरपुर, झांसी, उरई, ललितपुर में सूर्यदेव ने आग उगली। यहां दोपहर में लोग घरों में दुबक गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग निकले तो शरीर ढककर नजर आए। यहां 43-44 डिग्री के बीच तापमान रहने से हाल-बेहाल हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पूरे नौतपा यानि नौ दिन तक तापमान की स्थिति यही रहेगी। अभी कड़ी धूप और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रात में भी गर्मी का सितम कम नहीं रहा। बुंदेलखंड के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान भी 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *