सुस्ती के माहौल में कोल इंडिया कर रह बंपर नियुक्तियां, 9000 भर्तियों का प्लान

 कोलकाता
सुस्ती के माहौल में हर सेक्टर में ज्यादातर कंपनियां छंटनियां कर रही हैं, लेकिन एक सरकारी कंपनी ऐसी है जिसका बंपर भर्तियों का प्लान है। कोल इंडिया 9,000 भर्तियां करने वाली है। कंपनी इनमें से एग्जिक्युटिव लेवल पर 4,000 नियुक्तियां करेगी।
पिछले 10 सालों में इस सरकारी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया और इसकी सब्सिडियरीज द्वारा की जाने वाली यह सबसे बड़ी नियुक्ति होगी। एग्जिक्युटिव्स की नियुक्ति होल्डिंग कंपनी में होती है, जबकि वर्करों और टेक्निकल एंप्लॉयीज को इसकी 8 सहायक इकाइयों में नियुक्त किया जाता है।

कोल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'पिछले 10 वर्षों में कोल इंडिया पहली बार इतने बड़े स्तर पर भर्तियां कर रही है। कई वर्षों से इन वकेंसीज पर नियुक्तियां बाकी थीं। पिछले साल हमने सिर्फ 1200 नियुक्तियां की थीं।'

दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया इंडियन रेले के बाद देश में सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर नियोक्ता है। कोल इंडिया में करुल 2,80,000 कर्मचारी हैं, इनमें 18,000 के करीब एग्जिक्युटिव स्तर पर हैं।

नियुक्त किए जाने वाले 4,000 कर्मचारियों में से जूनियर कैटिगरी में 900 की नियुक्ति ऐडवर्टाइजमेंट और इंटरव्यू के जरिए होगी, 400 की कैंपस से और करीब 100 मेडिकल ऑफिसर आदि के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे। 75 की नियुक्ति हो गई है और वे जल्द जॉइन करेंगे। इसके अलावा, 2,200 अतिरिक्त एम्प्लॉयीज का चयन कॉम्पिटिव एग्जाम्स के जरिए होगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *