सुलेमान और विनोद कुमार बनेंगे अगले माह अपर मुख्य सचिव

भोपाल। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान और अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक विनोद कुमार अगले माह जून में अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे। वहीं आधा दर्जन कलेक्टर, दो कमिश्नर और मंत्रालय स्तर पर आधा दर्जन अफसरों की भूमिका में बदलाव इसी सप्ताह होने की संभावना है। आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान टीआरआई के डायरेक्टर रजनीश वैश्य और राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष विनोद कुमार अगले माह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनके स्थान पर दो प्रमुख सचिवों को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। मोहम्मद सुलेमान और विनोद कुमार जून में अपर मुख्य सचिव बना जाएंगे।  राज्य सरकार ने अभी तक सागर और चंबल कमिश्नर तथा पन्ना और मंदसौर में कलेक्टरों को नहीं बदला है। इनके स्थान पर नई पोस्टिंग होना है वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए अनुमतियां देने और आचार संहिता के नाम पर परेशान करने वाले कलेक्टर भी कांग्रेस के निशाने पर है। जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस उम्मीदवारों और संगठन की सिफारिश के बाद इनका भी बदला जाना तय है। इसमें आधा दर्जन कलेक्टर और दो कमिश्नर और बदले जाएंगे। इस महीने चार अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे है। इनमें सहकारिता आयुक्त केदार शर्मा के स्थान पर तो पोस्टिंग कर दी गई है। वहीं राजस्व मंत्री के सदस्य विनोद शर्मा, कमिश्नर हेंडलूम  एवं हेंडिक्रॉफ्ट नीरज दुबे और राजस्व मंडल के सदस्य रविकांत जैन भी इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे है। इनके स्थान पर भी नई पोस्टिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *