सबसे ज्यादा वोट पाकर प्रदेश में टॉप 3 पर साध्वी प्रज्ञा

भोपाल
भोपाल संसदीय सीट पर रिकार्ड मतों से जीतने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा मत पाकर प्रदेश के टॉप थ्री में जगह बनाई है। भोपाल-सीहोर की जनता ने उन्हें कुल 866482 वोट दिए हैं, जो रिकार्ड है। लोकसभा चुनाव-2019 में प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट पाकर इंदौर के सांसद नंबर एक पर हैं, उन्हें 1068569 वोट मिले। इसके बाद दूसरे नंबर पर होशंगाबाद के सांसद राव उदय प्रताप हैं, जिन्हें 877927 वोट मिले हैं। इसके बाद सर्वाधिक वोट साध्वी प्रज्ञा को मिले हैं। भोपाल लोकसभा की आठ विधानसभाओं में उन्हें 61.54 फीसदी वोट मिले हैं।  

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने सर्वाधिक वोट पाने में भोपाल के निवर्तमान सांसद आलोक संजर को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में आलोक संजर को कुल 714178 वोट मिले थे। वे पिछली बार प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट पाने वालों में चौथे नंबर पर थे। पिछले चुनाव में भी इंदौर की निवर्तमान सांसद सुमित्रा महाजन प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट पाने में अव्वल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *