संघी आतंकवाद कहा था मैंने हिंदू नहीं : दिग्विजय

भोपाल। भोपाल लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि मैंने कभी हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया। मैंने सिर्फ संघी आतंकवाद कहा था जो आज भी कहता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी कुछ भी कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने  आज बैरागढ़ में कांग्रेस नेता नारीमल नरियानी को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद वे बैरसिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए। यहां पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ रहा है, यहां का हर कार्यकर्ता और पार्टी चुनाव लड़ रही है। यह चुनाव हर कांग्रेसी की प्रतिष्ठा का सवाल है। इसके बाद शाम को लौटते वक्त वे तारावली स्थिति मां हरसिद्धि के दर्शन के लिए जाएंगे। यहां के बाद वे रास्ते में अचारपुरा मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दिग्विजय सिंह तारावली के मंदिर पहले भी जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी वे इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *