शौचालय की बदबू से परेशान रहे ताजमहल के पर्यटक, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

 
आगरा 

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आए पर्यटकों को मंगलवार को काफी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा। ताजमहल समेत शहर के पांच ऐतिहासिक धरोहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से जगह-जगह काफी गंदगी देखने को मिली। इस दौरान सभी सार्वजनिक शौचालय भी ओवरफ्लो और बदबूदार मिले। पर्यटक इस वजह से काफी परेशान रहे। 

बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल 
गौरतलब है कि अप्रैल से लंबित पड़े वेतन की मांग को लेकर ऐतिहासिक धरोहरों के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी भारत विकास ग्रुप (बीवीजी) द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। बता दें कि बीवीजी एक फर्म है जो आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा संरक्षित देश के 100 ऐतिहासिक धरोहरों में साफ-सफाई का काम देखती है। धरना देने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अप्रैल से वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में वह अब काम पर तभी लौटेंगे, जब उनका बकाया वेतन उन्हें दिया जाएगा। 

परेशानी में एएसआई 
बीवीजी के महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया है कि एएसआई का तीन करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, एएसआई के अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल से काफी परेशान हैं। आगरा सर्किल के सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट वसंत स्वर्णकार ने कहा कि अगर हड़ताल जारी रहेगी तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता अभी शौचालयों की साफ-सफाई कर रहे हैं लेकिन ऐसा रोज कर पाना मुश्किल है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *