लोकसभा चुनाव के कारण तय समय से पहले प्रस्तुत होगा ननि का बजट 2019-20

भोपाल
चुनावी साल में इस बार नगर निगम का बजट समय से पहले यानी फरवरी के तीसरे सप्ताह में आ सकता है। इसके लिए निगम में विभागीय समीक्षाओं का दौर चालू हो गया है। आमतौर पर निगम का बजट मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में आता है लेकिन लोकसभा की चुनावी आचार संहिता के चलते इसको अब पहले लाने की तैयारी की जा रही है। 

इस बार के बजट में  विभागों को अपनी नीड के प्रस्ताव बनाने को कहा गया है जिसके शहर में आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आएं।  इससे पहले  वित्तीय वर्ष में 2018-19 में नगर निगम  निगम ने 17.39 अरब करोड़ का बजट पेश किया था।  इस बार इसके बढ़ने के आसार हैं। निगम के नए कमिश्नर बी.विजय दत्ता ने बजट संबंधी जानकारी लेने के लिए बैठक बुलायी है। 

क्या क्या हो सकता है …

  • इस बार पार्षदों की विकास निधि को कम किया जा सकता है। इससे पहले पार्षदों की विकास निधि 25 लाख रूपये की गयी थी। लेकिन उसके अनुरूप शहर के वार्डों में काम नजर नहीं आए थे। इस बार इसको बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 
  • पिछले बजट में शहर के सफाई कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाने पर कहा गया था लेकिन बाद में इसको प्रायवेट सेक्टर में देने से यह योजना भी ठप हो गयी। 
  • झील संरक्षण में राशि के उपयोग और उपलब्धियों के मामले में निगम को एनजीटी में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसको दुरूस्त किया जाएगा। 
  • निगम को संपत्ति कर, जल कर की वूसली से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन यह भी पूरी नहीं हो पायी हैं। 
  • इस बार के बजट में आय के अन्य संसाधनों को बढ़ाने पर जोर होगा जिसमें पार्किंग , होर्डिंग्स और सीवेज मनी पर भी फोकस होगा। 
  • शहर के पार्कों के रखरखाव के अलावा वहां से भी आय बढ़ाने के लिए प्लानिंग हो रही है। जिसमें वहां पर जिम और हेल्दी फूड कार्नर खोले जा सकते हैं। 
  • पिछले बजट में  निगम को विभिन्न स्रोतों से 800 करोड़ की आय होना प्रस्तावित थी। वित्त वर्ष खत्म होने को है लेकिन यह आकड़ा 350 करोड़ से आगे नहीं बढ़ पाया है। 
  • नवबहार सब्जी मंडी के प्रोजेक्ट को फाइनल कर दिया गया। इसके साथ ही फूड मंडी को भी अब कृषि मंडी भेजा जाना है। 
  • सब्जी मंडी की जगह को प्रोफेशनल एंगल से उपयोग में कर उससे भी आय बढ़ायी जा सकती है।
     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *