लालू यादव का बढ़ा शुगर लेवल, डाॅक्टरों ने आम और नाॅनवेज खाने पर लगाया प्रतिबंध

पटना/रांची
 चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। वहीं लालू यादव की तबीयत को लेकर डॉक्टर अभी भी एहतियात बरत रहे हैं। इसी बीच डॉक्टरों ने लालू यादव के आम खाने पर रोक लगा दी है। लालू यादव आम खाने के बड़े शौकिन हैं।

आम के सीजन में इस फल से शायद ही कोई दूरी बना सकता है। ऐसे में लालू यादव जो आम खाने के बड़े शौकीन हैं, उन्हें आम से दूरी बनाने को कहा गया है। रिम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव को आम से परहेज करने को कहा है।

लालू यादव को डॉक्टरों ने पहले एक आम खाने की इजाजत दी थी, लेकिन आम खाने के बाद उनका शुगर लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका शुगर लेवल 88 पहुंच गया है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब उन्हें खाने में आम नहीं दिया जाएगा।

वहीं इसके साथ ही डॉक्टरों ने लालू यादव के नॉनवेज खाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह के खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। इन दिनों फिर से उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है। इसलिए एहतियात के तौर पर उनके आम और नॉनवेज खाने पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *