रसम का स्वाद

 

सामग्री :

अरहर दाल- 50 ग्राम

टमाटर- 4

पानी- 3 कप

हल्दी- 25 ग्राम

इमली का गूदा- 1 चम्मच

रसम पाउडर के लिए

काली मिर्च- 10 ग्राम

जीरा- 10 ग्राम  

धनिया- 10 ग्राम

लाल मिर्च- 2  

छौंक के लिए

तेल- 2 चम्मच

करी पत्ता- 10

लहसुन- 3 कली

धनिया पत्ती- 2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विधि :
टमाटर और लहसुन को बारीक काट लें। इमली के गूदे को दो चम्मच पानी में मिला लें। रसम पाउडर की सभी सामग्रियों को सूखा भून लें और बारीक पीस लें। दाल को टमाटर और पानी के साथ कुकर में उबाल लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों डालें। जब सरसों तड़कने लगे तो उसमें लहसुन, करी पत्ता और धनिया पत्ती डालें। गैस ऑफ करें और छौंक को तैयार दाल में डालकर मिलाएं।

दाल को गैस पर चढ़ाएं और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिलाएं। इमली का गूदा भी डालें। सबसे अंत में रसम पाउडर डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर पांच मिनट पकाएं और गैस ऑफ कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *