ये Vastu Tips आपके बच्चे को बना सकते हैं Scholar

आज के समय में हर कोई वास्तु शास्त्र में रुचि ले रहा है। लोग अपने घर की हर वस्तु को वास्तु के हिसाब से बना रहे हैं, ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह वास्तु दोष का सामना न करना पड़े। घर से नकरात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए भी बहुत से लोग कई वास्तु टिप्स भी अपनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के कुछ उपायों को अगर अपना लिया जाए तो घर माहौल खुशियों से भर जाता है। आज हम आपको बच्चों के स्टडी रूम से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे का भविष्य सुधार सकते हैं।

कई बार बच्चे पढ़ते तो हैं लेकिन वह अपना पढ़ा हुआ तुरंत भूल जाते हैं इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तुदोष है। ऐसे में बच्चों को सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में जाकर मेडिटेशन की आदत डाली चाहिए। इससे बच्चों को बहुत लाभ होता है।

स्टडी रूम में मां सरस्वती और गणेश भगवान की मूर्ति लगाकर रखनी चाहिए। इससे बच्चों को बहुत ज्यादा फायदा होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

बच्चों के रूम का रंग हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। इससे बच्चे अपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। ध्यान रखें स्टडी रूम हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना चाहिए।

मोर पंख में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में शक्ति होती है। इसे घर पर रखना शुभ माना जाता है। मोर पंख को पूजा घर में रखने के अलावा बच्चों के स्टडी रूम में भी रखना चाहिए। इससे बच्चों के बौद्धिक विकास में रफ्तार मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *