मुख्यमंत्री मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री की अगुवाई में मंत्री सिलावट के यहां एकजुट कांग्रेस

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में आज प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक-मंत्री डिनर के बहाने एकजुटता का संदेश देने जा रहे हैं। यह रात्रिभोज प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी निवास पर आज होगा। गौरतलब है कि पिछले महीने हुए कैबिनेट की बैठक में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की नाराजगी सामने आई थी। इस दौरान सिंधिया और कमलनाथ समर्थक मंत्रियों में बहस भी हुई थी।

सिंधिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच उनके भोपाल आने के राजनीतिक कारण तलाशे जा रहे हैं। हालांकि इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के चार इमली निवास पर भोज के बहाने पूरी कांग्रेस एकजुटता का संदेश देने जा रही है। इस रात्रि भोज में मुख्यमंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।
इससे पहले दोपहर में मुख्यमंत्री और सिंधिया ने एक साथ लंच भी किया। दोपहर में सिंधिया मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे, जहां दोनों ने साथ में लंच किया। इसके बाद सिंधिया पीसीसी भी गए, लोकसभा चुनाव में हार के बाद वे पहली बार पीसीसी पहुंचे और प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से उन्होेंने मुलाकात की। वे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी के निवास पर भी जाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *