मध्य प्रदेश में अलगे 24 घंटे में बारिश की उम्मीद, राजधानी में हुई झमाझम

भोपाल
सावन का महीना शुरू हो चुका है। प्रदेश में अब तक बारिश का इंतजार हो रहा है। कई जगहों पर बारिश नहीं होने से लोग उसम से परेशान हैं। वहीं किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें पड़ रही हैं। राज्य में शुक्रवार को तेज धूप खिली है, मानसून कमजोर पड़ने से व बारिश का दौर थम जाने से उमस और गर्मी दोनों का असर बढ़ गया है। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी में सावन की पहली बारिश हुई और तेज बौछारों ने शहर को पानी से तर कर दिया।

10 जुलाई के बाद भोपाल सहित प्रदेश के कई स्थानों पर मानसूनी वर्षा थम गई थी। दोपहर के बाद आकाश में अचानक बादल उमड़े और अपरान्ह में गरम चमक के साथ तेज बौछारें शुरु हो गई। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई। करीब एक घंटे तक हुई वर्षा से सडक़ों पर पानी बहने लगा।

मौसम का कहना है कि भोपाल में इस दौरान 43 मिलीमीटर वर्षा हुई। शहर के उपनगर बैरागढ़ में 20. 2 मिमी, एवं कुछ अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में वर्षा के विलंब को देखते हुए लोगों ने गत दो दिनों से राजधानी भोपाल सहित अन्य कई नगरों में मंदिरों में भजन-कीर्तन आयोजित कर इंद्रदेव से वर्षा जल्द होने की प्रार्थनाएं करना शुरु कर दिया था। बारिश में हो रहे विलंब के कारण भोपाल सहित प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री अधिक होने से लोगबाग गर्मी और उमस से बेहाल होने लगे थे।  दूसरी ओर राजधानी में अधिकतम तापमान कल की तुलना में एक डिग्री घटकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो अब भी सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। रात्रि का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.2 डिग्री अंकित हुआ है।

बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, उमरिया और सीधी में बारिश हुई है, वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को इंदौर का 24 डिग्री, ग्वालियर का 26़ 3 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *