भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया दिग्विजयसिंह को समर्थन

भोपाल
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह ने कहा है कि मै कन्हैया कुमार का समर्थक हू और उन्हें खुले आम समर्थन देता हूं। कन्हैया कुमार ने कभी टुकड़े टुकड़े नहीं कहा, एक चैनल ने भाजपा,आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और बदनाम किया इन लड़कों को, ये लड़के साम्प्रदायिकता से लड़ रहे है इनका सम्मान करना चाहिए।

वे रविवार को सुबह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में भाकपा नेताओं और मीडिया को संबोधित कर रहे थे।  मैने भी कोशिश की थी कि यह सीट सीपीआई को देना चाहिए। कन्हैया कुमार युवकों के लिए आदर्श बन गया है। मुझे इस बात की खुशी है कि आठ और नौ को वो प्रचार करने भोपाल आ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी में कन्हैया कुमार के लिए कन्फयूजन था। उसका टुकड़े टुकड़े शब्द कोई दिखा दे तो मै खुद को उससे अलग कर लूंगा। उन्होंने कहा कि मै इस बारे 2003 के बाद मेरे बारे में कहा गया कि दिग्विजयसिंह को मत भेजिए इनके सामने आने से वोट कम हो जाते है, मैने कहा कि नहीं आउंगा  मैने अपने आपको अलग कर लिया। 

लेकिन मैने देखा कि भाजपा, आरएस मजबूत हो रहा है कांग्रेस चुप बैठी है  तब मै आगे आया और आप सबके सहयोग से 2018 के विधानसभा चुनाव भाजपा को हराने में हमे आप सबका सहयोग मिला इसे कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि यह समय विचारधारा की लड़ाई का है और इसके लिए  सबको साथ होना पड़ेगा। यह लड़ाई डेमोक्रेसी के लिए संविधान के लिए देश के लिए है। खुद भाजपा के लोग कहते है कि यह आखिरी चुनाव है लोकतंत्र का इसके बाद जब मोदी प्रधानमंत्री बन गए अगला चुनाव नहीं होने वाला है। लोग वोट देने नहीं जा पाएंगे। 

ये हमलोगों के लिए करो या मरो का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद भी मेरा समर्थन आप सभी को रहेगा। इसके पहले भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य शैलेन्द्र शेली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल जैसा शांत स्थान जहां शाकिर अली और शंकरदयाल शर्मा की विरासत है उसे साम्प्रदायिक के अखाड़े में तब्दील नहीं होंने देने, जहर बुझी जो विचारधारा को यहां फलने-फूलने नहीं दिया जाए इसलिए भाकपा पूरी ताकत के साथ यहां प्रज्ञा ठाकुर को हराने और दिग्विजयसिंह को जिताने आगे आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *