भाजपा के हर कार्यकर्ता को एक्टिव रखने कल जलेंगे 65 लाख बूथों पर कमल दीये

भोपाल
लोकसभा चुनाव तक भाजपा के हर कार्यकर्ता को एक्टिव बनाए रखने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा द्वारा मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक साथ 65 लाख कमल दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही हर मंडल में दो कार्यक्रमों का आयोजन करने का फैसला भी लिया गया है। इन बूथों पर दीये जलाने के लिए पार्टी की ओर से बूथ कार्यकर्ताओं तक दीये पहुंचा दिए गए हैं। 

भाजपा द्वारा तीन दिन पहले प्रदेश कार्यालय में कमल दीये वाहनों में भरकर बुलाए गए थे जिन्हें जिलों को भेज दिया गया है। प्रदेश संगठन ने कहा है कि ये दीये जिला अध्यक्ष, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और जिला प्रभारी हर बूथ तक पहुंचाएंगे और यह काम आज तक हर हाल में कर लिया जाएगा। प्रदेश में 65 लाख से अधिक पोलिंग बूथ हैं और हर बूथ के लिए भाजपा ने बूथ प्रभारी बना रखे हैं। ये बूथ प्रभारी अपने क्षेत्र में कमल दीये जलाएंगे और लोगों की भागीदारी करेंगे। 

वहीं सभी 898 मंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में दो कार्यक्रम इसी दिन करके कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी के बजाय कमल चिन्ह को जिताने का संकल्प लेंगे। इसकी रिपोर्ट भी संगठन को भेजना होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान इस पर कई जिलों में अमल नहीं किए जाने को लेकर भी संगठन नाराजगी जता चुका है और इस बार ऐसी गलती नहीं करने के लिए कहा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *