बोले शेरा मुझे बनाओ गृहमंत्री बाला बच्चन में क्षमताओं का आभाव

भोपाल
निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सोमवार सुबह मुंबई से भोपाल वापस आ गए। शेरा सीधे तरुण भनोट से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा 'गृहमंत्री बनना चाहता हूं, वर्तमान गृहमंत्री बाला बच्चन में क्षमताओं की कमी है। उनसे काम संभल नहीं रहा है। मैं कहा पीपुल फ्रेंडली पुलिस बनाने की उनकी इच्छा है। वे चहाते हैं कि लोग पुलिस से डरे नहीं उनकी दोस्त बने। माता रानी की जय हो'।

इससे पहले उन्होंने कहा कि  अब टूट-फूट तो भाजपा में होने वाली है। भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा विधायकों के बारे में वे जल्द ही मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा करेंगे। इधर,  मुरैना से विधायक रघुराज सिंह कंषाना के परिजन आज उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं।  

विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि उन्हें न तो कोई लेकर गया और न ही किसी ने बंधक बनाया। अपनी ये बात वे मुख्यमंत्री के सामने भी स्पष्ट कर चुके हैं। वे मुख्यमंत्री के साथ हैं और रहेंगे। कांग्रेस के दो विधायकों के अभी भी लापता होने के सवाल पर वित्तमंत्री तरुण भनोट ने कहा कि हम उनका इंतजार कर रहे हैं, वे कभी भी आ सकते हैं। वित्तमंत्री ने उल्टे मीडिया से सवाल कर पूछा कि भाजपा के भी कई विधायक गायब हैं, उन पर इतनी चर्चा क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि कोई ये भी बताएगा की भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया इन दिनों कहां हैं और किसके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *