बीवी Anushka Sharma के बर्थडे पर विराट कोहली ने पेश किया रोमांस भरा विडियो

आज ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बर्थडे है और उनके लिए यह दिन खास बनाने के लिए उनके पति विराट कोहली ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका सबूत है एक स्पेशल विडियो जो विराट ने अपनी लेडी लव के लिए शेयर किया है। इस विडियो में विराट और अनुष्का एक नदी के किनारे पुल पर बैठे एक-दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है। विडियो में दिख रहा है कि विराट और अनुष्का कैसे पूरी दुनिया को भूलकर एक-दूसरे में खोए हैं।

इस विडियो को फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं और ढेरों प्यार भरे कॉमेंट भी कर रहे हैं। आप इस विडियो को यहां देख सकते हैं:

इस विडियो के अलावा विराट ने अपने ट्विवटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वह बीवी अनुष्का को अपनी बांहों में पकड़े हुए हैं। इस फोटो ने विराट और अनुष्का के फैंस का दिल जीत लिया है।

अनुष्का के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए विराट ने उन्हें स्पेशल डिनर भी कराया। वैसे विराट और अनुष्का रोमांटिक पल बिताने को कोई मौका नहीं छोड़ते। मैच और फिल्मों के बीच जब भी वक्त मिलता है तो दोनों साथ में रहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, अनुष्का और विराट अपने वकेशन तक से लेकर कैजुअल आउटिंग तक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *