बिहार में बर्ड फ्लू: बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों को मारने का कार्य पूरा

पटना                                                                                                                          
राजधानी पटना समेत दो स्थानों पर बर्ड फ्लू के मद्देनजर मुर्गियों एवं संक्रमित पक्षियों के कलिंग (मारने) का कार्य पूरा हो गया है। पशुपालन निदेशालय के मुताबिक शहर के अशोक नगर और कतरी सराय के सैदपुर में कलिंग के बाद दोनों स्थानों पर पोल्ट्री फार्म के मालिकों को मुआवजा भी दे दिया गया है। कलिंग के साथ उस क्षेत्र में मॉर्फिन और सैनिटाइजेशन का कार्य भी एक किलोमीटर के दायरे में किया गया। 

नौ किलोमीटर के दायरे में सीरो सैंपलिंग का कार्य किया गया। सैदपुर में 897 और अशोक नगर में 5 पक्षियों की कलिंग की गई। 890 चूजे, वयस्क मुर्गी और बत्तख की भी कलिंग हुई। पशु निदेशालय के मुताबिक 15 मार्च से अब तक राज्य में 262 कौवे और कबूतरों की मौत हुई। इनमें 161 मौत सिर्फ पटना में हुए। नवादा, रोहतास, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर और गया से भी कोवों की मौत से हुई। 

पटना में लोहिया नगर, सैदपुर हॉस्टल, बाजार समिति, राजेंद्र नगर और हाईकोर्ट में मरे कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। सभी जगह नवीनतम दवा सोडियम हाइपोक्लोराइट कोरोलाइन का छिड़काव कर इलाके को सैनिटाइज किया गया। कुल 980 सैंपल लिए गए और पटना नगर निगम के सहयोग से दवाओं का छिड़काव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *