बस्तर में गांजा का अवैध परिवहन के 4 सौ प्रकरण, 14 करोड़ का जब्त

रायपुर
बस्तर संभाग में गांजा के अवैध परिवहन के करीब 4 सौ मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें करीब 38 हजार किलो गांजा जब्त की गई है। इसकी कीमत 14 करोड़ के आसपास है। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य रेखचंद जैन ने जानना चाहा कि बस्तर संभाग में वर्ष-2015 से 22 जून 2019 तक गांजा के अवैध परिवहन के कुल कितने प्रकरण दर्ज किए गए हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग में गांजा के अवैध परिवहन के 395 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब्त गांजा का बाजार मूल्य 13 करोड़ 93 लाविधानसभाख 86 हजा  र से अधिक है। गृहमंत्री ने बताया कि गांजा की अवैध खेती रोकने के लिए किसी पड़ोसी राज्य के साथ संयुक्त आॅपरेशन नहीं चलाया जा रहा है, अपितु सीमावर्ती थानों द्वारा निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *