गिफ्ट का लालच देकर 14 साल की नाबालिग से रेप, जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोली

 नई दिल्ली                                                                                            
गुड़गांव के डीएलएफ फेज 2 में बनी एक रेजीडेशियल सोसाइटी से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 21 साल के लिफ्ट टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सोमवार को 14 साल की बच्ची को गिफ्ट का लालच देकर सोनीपत निवासी अरुण शर्मा अपने साथ बिल्डिंग की छत पर ले आया। यहां उसने लड़की के साथ रेप किया। अरुण लड़की और उसकी मां को जानता था। 

गुड़गांव पुलिस के पीआर ओर सुभाष बोकन ने बताया कि अरुण ने रेप के बाद लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में अपनी मां को कुछ भी बताया तो वो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उसने लड़की को जबरन गर्भ निरोधक गोली भी खिलाई। पुलिस के अनुसार पीड़िता के निजी अंगों पर गंभीर चोटें भी आई हैं।  लड़की को पड़ोसियों  ने तब देखा जब वह बिल्डिंग से उतर रही थी। उसकी हालत समझ कर जल्दी से पड़ोसियों ने उसकी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक निजी अस्पताल में पीडिता का मेडिकल चेकअप हुआ। यहां डॉक्टरों ने उसके साथ बलात्कार की पुष्टी की। लड़की की मां ने लोकल पुलिस को जानकारी दी तो लड़की का बयान दर्ज किया गया। मामला आईपीसी और पोस्को अधिनियम के तहत फेज 2 पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। आरोपी को गुड़गांव के पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *