फिर पकड़ाई गांजे की बड़ी खेप,आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द। ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते होकर गांजे की तस्करी करने के कई मामले पुलिस अभी तक पकड़ चुकी है। एडिशनल एसपी मेघा टेम्भुरकर ने गांजा तस्करी के दो मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि इस बार भी आरोपी अलग अंदाज में गांजे की तस्करी करते मिले। कल दो मामलों में महासमुन्द पुलिस ने 12 लाख 20 हजार रुपए का गांजा बरामद बरामद किया है। एक मामले में आरोपियों ने वाहन के ऊपर छत पर एक कैबिन बनाकर उसमें गांजा छिपाया था। एक जुलाई को गांजे की दो खेप ओडिशा से होकर रायपुर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए जा रही थी।
पहली खेप को उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी तिलेश्वर यादव ने अपनी टीम के साथ ओड़िशा से महासमुन्द आने वाले एन.एच. 53 पर संध्या 6 बजे से नाकेबंदी कर पकड़ा। पिकअप वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। चालक की सीट पर मोहित कौशल निवासी रायपुर और बगल की सीट पर शंकर भोजवानी कोटा गुढिय़ारी बैठे हुए थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सब्जी लेकर पदमपुर ओडिशा गए थे। गाड़ी खाली करने के बाद वापसी हो रही है। पिकअप वाहन चारों तरफ से बंद था। तलाशी में पीछे का दरवाजा खुलवा कर देखने पर वाहन में कोई चींज नजर नही आई वाहन खाली मिली। वाहन का बारीकी से निरीक्षण करने डाले के ऊपर छत में चेम्बर बना हुआ था। जिसमें भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे हुये 118 पैकेट गांजा था। गांजे का वजन 1 च्टिंल 17 किलो ग्राम कीमत 11 लाख 70 हजार है। मौके पर दोनों आरोपियों को 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना कोमाखान में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास 1 नग मोबाइल, नगदी रकम 2,200 रुपए तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी गांजे के साथ बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *