चार ईनामी नक्सलियों सहित 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा
 नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में फिर से एक बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष 8 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से चार नक्सली ईनामी नक्सली हैं। दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रूपए का इनाम घोषित है जबकि 2 और नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम था।

पुलिस ने बताया कि ये नक्सली कई नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वालों में 2 नक्सली मिलिट्री बटालियन के सदस्य हैं। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षाबलों को ये सफलता मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *