फिर उड़ाई तेंदुए ने वन विभाग की नींद, आज सुबह से ही वन कमियों की गश्त 

भोपाल
एक बार फिर शहरी क्षेत्र में तेदुएं की आहट ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। आज सुबह से ही वन कमियों की गश्त मानव संग्रहालय के पास शुरू हो गयी। इन लोगों को तेदुएं के पगमार्क मिले हैं जिससे वह उसका रूट तलाश रहे हैं। केरवा के जंगलों से  एक तेंदुआ मानव संग्रहालय तक आया था और उसने यहां एक सियार शिकार किया था।  वन विभाग के अमले ने सर्चिंग के बाद लोगों को बताया कि तेंदुआ वापस चला गया है। लेकिन सियार के शिकार से यह भी स्पष्ट हो गया है कि इस एरिया में सियार भी घूम रहे हैं जिन पर अभी तक नजर नहीं रखी जा सकी है। 

मानव संग्रहालय के आसपास के एरिया में तेदुएं का मूवमेंट रात में होने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। उसके द्वारा जिस सियार का शिकार किया है उस सियार के शव के अवशेष मिले हैं। उड़नदस्ता रेंज के  रेंजर  विभाष बिल्लौरे का कहना है कि पूरे एरिया में  तेंदुए के घुसने की जानकारी मिलने के बाद टीम से सर्चिंग  कराई जा रही है।  उसके वापस जंगल की तरफ जाने की संभावना है। फिर भी मानव संग्राहलय से लगे क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। ताकि उसका वापस मूवमेंट न हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *