फांसी पर झूली महिला, पड़ोसियों ने बचाई जान

  • फांसी पर झूली महिला, पड़ोसियों ने बचाई जान

 

छिन्दवाड़ा। चौरई थाना अंतर्गत बारह बिरयारी गांव की एक महिला फांसी पर झूल गई। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतार लिया गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

 

जानकारी अनुसार सुनीता पति शंकर मसराय हिवारखेड़ी सिवनी की रहने वाली है। सुबह उठने के बाद उसने घर का कामकाज किया। इनके बाद उसने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। खाना खाने के बाद उसका पति काम से चला गया और बच्चा भी खेलने चला गया। अचानक बच्चा अंदर आया तो देखा उसकी मां फंदे से लटकी है। बच्चे ने तत्काल पड़ोसियों को बुलाया और उसके बाद महिला को फंदे से उतारा। बेहोशी हालात में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *