पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया जहर का सेवन, मौत

पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया जहर का सेवन, मौत

  1. चौरई के रहने वाले एक युवक की जहर सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार सीताराम पिता अंतराम वर्मा 34 साल मडुआ हिवरखेड़ी का रहने वाला है। वह गुरुवार की सुबह खेत मे मक्के में कीटनाशक दवा सींचकर आया था। जिसके बाद उसका पत्नी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में घर मे रखा कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। उल्टियां होने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। पत्नी ने गभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *