प्रियंका चोपड़ा ने रिफ्यूजी कैंप के प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ बिताया समय

फिल्म ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलिवुड ही नहीं हॉलिवुड में भी धाक जमाई है। फिल्मों में काम करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहती हैं।

एशियाई महाद्वीप में लोग प्रियंका चोपड़ा को उनकी अभिनय क्षमता के साथ-साथ मानवीय कामों को लेकर भी अच्छी तरह से जानते हैं। यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर होने के चलते प्रियंका चोपड़ा अक्सर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कई जगहों पर जाती रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बंबासी रिफ्यूजी कैंप प्राइमरी स्कूल का दौरा किया और वहां के बच्चों के साथ समय बिताया। इंस्टाग्राम पर एक विडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा रिफ्यूजी कैंप में बच्चों के साथ बात करते नजर आ रही हैं। इसके अलावा प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कैंप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल फाउंडेशन की एंबेसडर हैं। वह लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा लैंगिक समानता, बाल विवाह को बढ़ावा देने से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक के कारणों पर बात करती नजर आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *