नच बलिए 9 का पहला एपिसोड होस्ट करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी

डांस रिऐलिटी शो नच बलिए 9 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस शो को सलमान खान प्रड्यूस कर रहे हैं। इसे जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करेंगे। हालांकि, शो के बारे में एक नया अपडेट आया है। इस शो के प्रीमियर को ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी होस्ट करने जा रही हैं।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछला सीजन अपने पति विवेक दहिया के साथ जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नच बलिए 9 के पहले एपिसोड को दिव्यांका होस्ट करेंगी। हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या विवेक भी उनके साथ नजर आएंगे या नहीं।

इस बार नच बलिए अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण चर्चा में है। शो में जोड़ियों के अलावा एक्स-जोड़ियां भी नजर आएंगी। शो के लिए दो जोड़ियाों के नाम सामने आ चुके हैं। उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स-लवर अनुज सचदेवा के साथ शो में हिस्सा लेंगी।

हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में एक्स जोड़ी मधुरिमा तुली अपने पार्टनर विशाल सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *