प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने कब किया था पहली बार किस?

हॉलिवुड और बॉलिवुड में धमाल मचा चुकीं ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले साल दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद से ही यह कपल काफी चर्चा में बना हुआ है। हाल में प्रियंका चोपड़ा ने 'द एलन शो' पर यह खुलासा किया था कि वह निक जोनस से कैसे मिली थीं। अब हमें पता चल गया है कि पहली बार निक जोनस ने प्रियंका को कब किस किया था। वोग को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक गेम खेलने के लिए कहा गया जिसमें उनसे एक-दूसरे से सवाल करने को कहा गया। इसमें प्रियंका ने निक से पूछा कि क्या उन्हें वह जगह याद है जहां उन्होंने पहली बार प्रियंका को किस किया था। निक को इसका जवाब वाइट बोर्ड पर लिखना था।

अब यह बात तो सभी अच्छी तरह जानते हैं कि निक जोनस कितने रोमांटिक हैं तो इस मौके पर भी उन्होंने प्रियंका को निराश नहीं किया। उन्होंने प्रियंका को बिल्कुल सही जवाब दिया। निक जोनस ने पहली बार बेवरली हिल्स, कैलिफॉर्निया के एक 5-स्टार होटल 'द पेनिसुला' की बालकनी में किस किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलिवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' और 'अ किड लाइक जेक' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनकी बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग हो रही है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *