प्रवासी मजदूरों की ऐसे कर रहीं मदद , मुंबई की 99 साल की अम्मा की लक्ष्मण ने की तारीफ

 नई दिल्ली 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक 99 साल की अम्मा का जिक्र है, जो प्रवासी मजदूरों के लिए खाना पैक करती हुईं नजर आ रही हैं। यह अम्मा मुंबई की रहने वाली और अपने इस जेस्चर से लोगों को प्रेरित भी कर रही हैं। लक्ष्मण इस अम्मा के फैन हो गए हैं और उनके इस नेक काम के लिए उन्हें सलाम कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह मानो पूरी दुनिया ठहर सी गई है। भारत में मार्च में शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना प्रवासी मजदूरों को करना पड़ा है। इन मजदूरों को रहने और खाने की समस्या का सामना करना पड़ा है। इन प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कई लोग सामने आए। ऐसे में मुंबई में एक 99 साल की अम्मा भी इन प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सामने आईं और एक मिसाल बन गईं।
 
लक्ष्मण ने इन अम्मा के लिए ट्वीट करते हुए लिखा- मुंबई में प्रवासी कामगारों के लिए 99 साल की अम्मा को खाना तैयार करते हुए देखना बहुत ही हृदयस्पर्शी और प्रेरणादायक है। दया और उदारता के ऐसे काम सिर्फ प्यार और देखभाल में हमारे विश्वास को बढ़ाते हैं। और बताते हैं कि हम एक-दूसरे की मदद करने में सक्षम हैं। इन अद्भुत महिला को विनम्र प्रणाम।
 
बता दें कि सोशल मीडिया पर इन अम्मा के वीडियो भी जमकर वायरल हुए थे। इन वीडियो में यह अम्मा प्रवासी मजदूरों के लिए खाना पैक करती हुई नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो को लोगों को खूब पसंद किया था और जमकर दुआएं भी दी थीं। 
 
इस वीडियो को पाकिस्तान के कराची से जाहिद एफ इब्राहिम के एक शख्स ने टि्वटर पर शेयर किया था। उन्होंने बताया कि मेरी 99 वर्षीय फूफी ने मुंबई में प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़े ही प्‍यार से भोजन के पैकेट तैयार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *