पहला देसी सोशल मीडिया ऐप ‘Elyments’, आज होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली
भारत में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक सोशल मीडिया यूजर की संख्या देश में 50 करोड़ से भी ज्यादा है। इसके बावजूद सोशल मीडिया के बाजार में विदेश कंपनियों का बोलबाला है। आज देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहले देसी सोशल मीडिया ऐप अलाइमेंट्स (Elyments) को लॉन्च करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर डेटा प्रिवेसी को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। इस मामले में विदेश कंपनियां फेल दिखाई देती हैं। इसलिए इस सोशल मीडिया ऐप में प्रमुख तौर पर डेटा प्रिवेसी को आगे रखा गया है।

आज लॉन्चिंग के कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी मौजूद रहेंगे। ऐप लॉन्चिंग के समय योगगुरु रामदेव, अयोध्या राम रेड्डी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि Elyments ऐप में यूजर का डेटा सुरक्षित रहेगा और बिना अनुमति को कोई तीसरी पार्टी नहीं ले सकेगी।

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद है औऱ लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग नहीं हुई थी जो कि कल होने जा रही है। यह ऐप 8 भाषाओं में उपलब्ध होगा और इसमें ऑडियो-विडियो कॉलिंग की भी सुविधा दी जाएगी।

भारत ऐप और सोशल मीडिया के मामले में भी आत्मनिर्भर बनने की कवायद कर रह है। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प और हेकड़ी दिखाने के बाद भारत ने चीन के 59 ऐप बैन कर दिए थे। वहीं पीएम मोदी ने देश के लोगों को ऐप बनाने के लिए चैलेंज भी दे दिया है। इससे देश की आगे की नीति स्पष्ट है। भारत दुनिया के लिए सोशल मीडिया और तकनीक के मामले में भी बड़ा बाजार है। इसका फायदा भारत भी उठा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *