8 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, सोशल मीडिया पर फोटो डालना पड़ा भारी

 बागपत  
असलहा लहराकर और फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो डालना बागपत के शस्त्रधारकों को महंगा पड़ गया। डीएम ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिले में आठ लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इस कार्रवाई से शस्त्रधारकों में खलबली मची हुई है। इतना ही नहीं डीएम ने हत्यारोपी व गोकशी में निरुद्ध लोगों की लाइसेंस निरस्त कर दी है।

बागपत जनपद किसानों, जवानों और शूटरों की धरती है। यहां पर लोगों को हथियारों का बेहद शौक है। इस शौक की आड़ में कई ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया पर असलहा लहराने और फायरिंग करने से गुरेज नहीं करते। पिछले दिनों कई लोग असलाह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करते हुए दिखाई दिए।

इनमें कईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की गई। इस मामले को डीएम शकुंतला गौतम ने गंभीरता से लिया और ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस ही निरस्त कर दिए। डीएम ने बताया कि सिरसली में पिछले दिनों रोबिन तोमर ने रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल किया था जबकि इसी गांव के प्रवीण तोमर ने हर्ष फायरिंग की थी। खास बात यह है कि जिस हथियार को सोशल मीडिया पर लहराया गया वह किसी और के नाम निकला। इतना ही नहीं सिनौली के एक व्यक्ति ने हत्या में राइफल का प्रयोग किया था।

इसके अलावा कई ऐसे लोग हैं जिन्हें हत्या व गोकशी की घटनाओं में निरूद्ध किया गया था, ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। डीएम ने करीब आठ लाइसेंस निरस्त करने की पुष्टि की है। वहीं अभी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाले अभी कई शस्त्र धारक भी डीएम के निशाने पर हैं।

इनके हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त
नाम                                          शस्त्र
1. उर्मिल तोमर    ग्राम सिरसली        रिवाल्वर
2. अबीदुल्ला        तिलपनी             बंदूक
3. संजीव              सिनौली           राइफल
4. रामकरण         सांकरौद            राइफल
5. प्रवीण तोमर       सिरसली           रिवाल्वर, राइफल
6. मृतक ऋषिपाल   बसी                दो शस्त्र

विपिन को किया जिला बदर
डीएम शकुंतला गौतम ने रोशनगढ़ निवासी  विपिन पुत्र ओमपाल सिंह को जिला बदर किया गया है। बताया जाता है विपिन पर कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *