पत्नी पूनम का प्रचार करने पर कांग्रेस नेताओं ने शत्रुघ्न का फूंका पुतला, बोले- हद में रहें

लखनऊ
 बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं और लखनऊ से प्रत्याशी घोषित हैं। जिसके चलते शत्रुघ्न पूनम सिन्हा का खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बात से खफा होकर लखनऊ के कांग्रेस नेताओं ने शत्रुघन सिन्हा का पुतला दहन करते हुए उन्हें दल बदलू करार दिया है।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी ने विकास नगर के थाना क्षेत्र के मामा चौराहे पर शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला फूंका है। उनका कहना है कि जिस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी के प्रचार में जोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं और कल तो उन्होंने अखिलेश यादव के साथ मंच भी साझा किया था। उसी को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा का पुतला जलाया। शत्रुघ्न सिन्हा के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने शत्रुघ्न को हद में रहने की बात कही।

आचार संहिता लागू होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शत्रुघन का पुतला फूंका, लेकिन पुलिस को कानो कान इसकी खबर नहीं हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धमकी देते हुए कहा कि शत्रुघ्न हद में रहें, सामने आए तो उनको भी दहन कर दिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *