रायपुर : गांधी विचार पदयात्रा चौथे दिन पहुंची सुपेला, सेमरा, सिलतरा और सिलीडीह : पदयात्रियों का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    रायपुर

गांधी ग्राम कंडेल से 4 अक्टूबर को शुरू हुई गांधी विचार पदयात्रा आज चौथे दिन सुपेला, सेमरा, सिलतरा और सिलीडीह पहुंची। धमतरी जिले के भखारा में रात्रि विश्राम के बाद सुपेला, सेमरा, सिलतरा होते हुए सिलीडीह में आज पदयात्रा समाप्त हुई। रात्रि विश्राम के बाद 8 अक्टूबर को सिलीडीह से ही यात्रा आगे बढ़ेगी।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव, विधायक मोहन मरकाम, विनोद चंद्राकर, शैलेश पांडे, किस्मत लाल नंद, भुवनेश्वर लाल बघेल, अंबिका सिंह देव, श्रीमती शकुंतला साहू, पूर्व विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पदयात्रा में शामिल हुए।
    
    पदयात्रा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। महात्मा गांधी ने अपनी पदयात्राओं के माध्यम से देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया। गांधी जी ने अपने विचारों एवं कार्यों के द्वारा विश्व पटल में भारत देश को महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। मंत्री सिंहदेव ने सरकार की ऋण माफी योजना को गांधीजी के विचार से प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव के तहत नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी बनाने का आव्हान किया। उन्होंने गांधी विचार पदयात्रा आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक शकुंतला साहू, विनोद चंद्राकर, किस्मत लाल नंद, भुनेश्वर बघेल गांधी ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *