पति विक्रांत के साथ मोनालिसा ने अपने जन्मदिन का काटा केक

छोटे परदे की लोकप्रिय 'डायन' मोनालिसा का जन्मदिन है। उनके पति विक्रांत ने आधी रात 12 बजे ही केक काटा। यही नहीं केक पर मोनालिसा का घरेलू नाम भी अंकित था।

जन्मदिन की तस्वीर साझा करते हुए विक्रांत ने लिखा है कि 'हैपी बर्थडे माई पुलू। बस किसी की नजर न लगे।' ध्यान दें कि केक के ऊपर पुलू लिखा है। पुलू मोनालिसा का घरेलू नाम है।

भोजपुरी ऐक्ट्रेस और बिग बॉस में भाग ले चुकी मोनालिसा फिलहाल 'नजर' सीरियल में काम कर रही हैं। सीरियल में वह मोहना नाम की डायन की नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। मोनालिसा के रोल की खूब प्रशंसा हो रही है।

ध्यान रहे कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं। वह अपने फैन्स के लिए बराबर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *