दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग पति-पत्नी के साथ उनकी मेड का गला रेता

 
नई दिल्ली 

राजधानी दिल्ली में वारदातों का सिलसिला जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब वसंत एन्क्लेव में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। वहां एक बुजुर्ग पति-पत्नी के साथ उनकी मेड की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह और कातिल का फिलहाल पता नहीं चला है। परिवार वसंत एन्क्लेव के एक घर में रहता था। इसमें विष्णु उनकी पत्नी शशि माथुर की हत्या की गई। वहीं मेड खुशबू का भी शव बरामद किया गया। 

मामले पर साउथ वेस्ट डीसीपी देवेंद्र आर्या ने कहा कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि घर से कुछ सामान लूटा नहीं गया है। ऐसा लगता है कि मर्डर करनेवाला जानकार था जिसने काफी आराम से घर में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बता दें कि इससे पहले शनिवार को दो जगहों से मर्डर की घटनाएं सामने आई थीं। पहला मामला महरौली का था। वहां शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दूसरा मामला द्वारका का था। वहां ब्लाइंड म्यूजिक टीचर और उनकी पत्नी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। पति सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर और पत्नी हाउस वाइफ थीं। घर में फ्रेंडली एंट्री से लगता है कि हत्यारा जानकार ही था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *