जानें शीला दीक्षित के निधन पर किसने क्या कहा

नई दिल्ली
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली का बड़ा सियासी चेहरा रहीं शीला दीक्षित के निधन पर पीएम मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। यहां जानें किसने क्या कहा-

शीला दीक्षित के निधन पर पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा- शीला जी के निधन से काफी दुख हुआ। उन्होंने दिल्ली के विकास में काफी अहम योगदान दिया था। उनके परिवार और समर्थकों को सांत्वना।

राहुल गांधी ने जताया दुख
शीला के निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- शीला जी के निधन की खबर सुनकर पूरी तरह से हिल गया। वह कांग्रेस की प्यारी बेटी थी, जिनके साथ मेरी व्यक्तिगत घनिष्ठ निकटता थी। दुख के समय में मेरी तरह से उनके परिवार के सदस्य और दिल्ली के नागरिकों को सांत्वना है, जहां उन्होंने अपने तीन कार्यकाल तक नि:स्वार्थ सेवा की।

अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर पता चली। यह दिल्ली के लिए भारी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। दीक्षित के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी।

अमित शाह ने जताया दुख

अखिलेश यादव ने जताया दुख

प्रकाश जावड़ेकर ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा – तीन कार्यकालों तक उनके कार्यों को दिल्ली की जनता हमेशा याद रखेगी।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *