जवाब देने लायक नहीं साध्वी प्रज्ञा का बयान: दिग्विजय

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनका बयान जवाब देने लायक नहीं है। उन्होंने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर कहा कि उनके बारे में क्या बोलूं? शुक्रवार सुबह उनके बंगले पर मीडिया से प्रज्ञा के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया पूंछी थी। वहीं एक अन्य बयान में उन्होंने भाजपा पर भोपाल के दिखावटी विकास का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि भाजपा का दावा था कि कोलार की पूरी लाइन को बदल कर शहर के हर घर तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा। लेकिन 2007 में शुरू हुआ काम अब तक पूरा नहीं हुआ। एक हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुए, नगर निगम के 19 जोन में से 11 जोन में नर्मदा का पानी नहीं पहुंचा। मिसरोद से बैरागढ़ तक 24 किलोमीटर लंबे 329 करोड़ रुपए के बीआरटीएस ने दर्द ही दिया है। इसके प्लान में जितने वादे किए थे, सब अध्ूरे रहे। लालघाटी से बैरागढ़ तक सर्विस रोड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *